Bikaner Live

पेट्रोल डालकर घर का गेट जलाने के मामले मे दुसरा आरोपी गिरफ्तार
soni

पेट्रोल डालकर घर का गेट जलाने के मामले मे दुसरा आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर,परिवादी मौहम्मद रसीद निवासी गोस्वामी चौक कुम्हारो का मौहल्ला बीकानेर ने रिपोर्ट दी की कि रात्री करीब 01.00 ए एम पर मै अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था तभी नीचे से आवाज आयी तो देखा कि

सलमान गौरी पुत्र फैज मौहम्मद गोस्वामी चौक कुम्हारो का मौहल्ला, अल्ताफ गौरी व दो व अन्य लोग ने मेरे घर के गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे मेरे घर का गेट जल गया जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

प्रकरण में बीकानेर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव आईपीएस ने गहनता से जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देने पर अमित कुमार आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, बीकानेर व दीपचन्द आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त नगर बीकानेर के सुपरविजन में थानाधिकारी नवनीतसिंह उ.नि के नेतृत्व में थाना पर टीम का गठन किया गया। प्रकरण में मुख्य आरोपी अभियुक्त सलमान गौरी पुत्र फैज मौहम्मद जाति तेली मुसलमान उम्र 19 साल निवासी गोस्वामी चौक, कुम्हारो का मौहल्ला पीएस कोतवाली को कल दिनांक 15.01.2022 करे गिरफ्तार किया गया था। आज दिनांक 16.01.2022 को प्रकरण में सहअभियुक्त आशु उर्फ अजय कंसारा पुत्र छोटूलाल कंसारा उम्र 23 साल निवासी ठठेरा मोहल्ला पीएस कोतवाली को गिरफतार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!