Bikaner Live

एससी/एसटी एक्ट व मारपीट के प्रकरण में चार माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
soni

एससी/एसटी एक्ट व मारपीट के प्रकरण में चार माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
बीकानेर,परिवादी मुरलीधर मेघवाल निवासी सीथल PS नापासर बीकानेर ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 11/9/21 को सुबह 8.30 बजे तारुराम मेघवाल के घर के आगे बिजली के खम्बे से मेन सर्विस लाईन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया जिससे उदाराम नायक की गाय मर गई थी। जिसके बारे में रात्रि के करीब 10 बजे मे व मौहल्ले के अन्य लोग गली में खड़े बातचीत कर रहे थे कि अचानक बोलेरो गाडी व दो मोटरसाईकिल आकर हमारे पास रुकी जिनमें सवार गणेशदान व अन्य व्यक्ति हाथों में बर्धी, सरिया, लाठिया लेकर आये और जाति सूचक गालियां दी और हमला कर दिया जिससे चोटें आई व बिच बचाव करने आई महिला के कपडे फाड़ दिये जिस पर मारपीट व एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश पवन कुमार भदौरिया R.P.S वृताधिकारी वृत सदर द्वारा शुरू की गई।

आरोपीगण प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक योगेश यादव आई.पी.एस., अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर अमित कुमार आई.पी.एस. के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। वृत्ताधिकारी वृत्त सदर पवन भदौरिया आर.पी.एस. के नृत्तव में पूर्व में थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर व मुख्य अभियुक्त गणेशदान पुत्र प्रभुदान, उसके भाई रघुवीर सिंह उर्फ रघुवीर दान तथा डूंगरदान उर्फ बबलू निवासीगण सीथल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा मेहनत व लग्न से कार्य करते हुए वांछित अभियुक्त पप्पुदान उर्फ दीपदान पुत्र गोपालदान जाति चारण उम्र 42 वर्ष निवासी सींथल पुलिस थाना नापासर को झुंझुंनू से दस्तयाब कर अनुसंधान अधिकारी वृत्ताधिकारी वृत्त सदर के समक्ष पेश किया। वृत्ताधिकारी द्वारा बाद अनुसंधान अभियुक्त पप्पुदान उर्फ दीपदान को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से अनुसंधान जारी है।

टीम:

1. जगदीश प्रसाद थानाधिकारी नापासर

2. भागीरथराम सउनि पुलिस थाना नापासर।

3. बलवान कानि. 939 पुलिस थाना नापासर।

4. श्री संदीप कानि. 1029 पुलिस थाना नापासर 5. श्री देवीलाल कानि. 715 पुलिस थाना नापासर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!