पुलिस थाना नोखा चोरी हुई बैट्रीयां खरीदने के आरोपी गिरफतार

● पुलिस थाना नोखा की कार्यवाही > चोरी की बैट्रीयां खरीदने वाले दो आरोपियों को किया गिरफतार ● चोरी की हुई सात बैट्रीयां व एक इन्वेटर को किया बरामद → चोरी के दो मुख्य आरोपियों को पूर्व में भी किया जा चुका है गिरफतार दिनांक 24.01.2022 को श्री गोपीकिशन पुत्र जगदीश प्रसाद जाति पानेचा निवासी भगतसिंह कॉलोनी नोखा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर ने लिखित रिपोर्ट पेश कि की मेरे भगतसिंह कॉलोनी स्थित बाड़े में खड़े ट्रक की बैट्रीयां राकेश पुत्र रामलाल जाट निवासी सोमलसर व महीराम पुत्र भंवरलाल जाति जाट सोमलसर व 4-5 अन्य व्यक्तियों ने चोरी कर ली व बाड़े में बने कमरा में रखी बैट्रीयां 9 इन्वेंटर की बैट्रीयां व सी.सी.टी.वी. कैमरे व कैमरो की मशीने , डोगल चोरी करके ले गये , चोरी का सामान एक्सड , यु.वी. 500 व बिना नम्बरों की केम्पर गाड़ी में डालकर चोरी कर ले गये व दिनांक 21.01.2022 को भी श्याम सुन्दरर पुत्र हजारीराम की गाड़ी की 8 बैट्रीयां , सुजानगढ़ रोड से चोरी करके ले गये , एक बैट्री व डीजल नारायण पंचारिया की जी.एस. मोटर , नागौर रोड स्थित खडी गाडी में सें ले गये , व श्यायमसुन्दर पुत्र गणपतराम की दिनांक 23.01 . 2022 को नागौर रोड स्थिोत खडी गाड़ी में से 2 बैट्रीया रात्री के समय चोरी करके ले गये , मनीराम पुत्र रेडाराम जाति बिश्नोई निवासी कुदसू की नागौर रोड नोखा स्थिरत खड़ी गाड़ी में से एक बैट्री व एक स्टेबनी चोरी करके ले गये , उपरोक्तो सभी चोरी एक्सी , यु.वी. व एक बिना नम्बरों की केम्पीर गाडी लेकर आये व चोर चोरी करके ले गय रिपोर्ट पर चारी का प्रकरण दर्ज कर जांच श्री गोविन्दसिंह सउनि के जिम्मे की गई । श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार चोरी की वारदातो की रोकथाम व ट्रेस आउट अभियान के दौरान श्री सुनिल कुमार आरपीएस अति . पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व श्री भवानीसिंह इन्दा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के सुपरविजन में चोरी पर अंकुश लगाने हेतु श्री ईश्वरप्रसाद जागिंड पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा के नेतृत्व में थाना पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई । वारदात का खुलासा : – गठित थाना पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की घटना के बाद आरोपीगणो की तलाश कड़ी महेनत , कॉल डटेल के विश्लेषण , मुखवीर से प्राप्त सूचना व तकनीकी सहायता द्वारा प्रकरण की वारदात के मुख्य आरोपी राकेश पुत्र श्री रामलाल भादू व महीराम पुत्र श्री भंवरलाल लेघा जाति जाट निवासीगण सोमलसर को दिनांक 26.01.2022 को गिरफतार कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर गहनता से पूछताछ करने पर मुल्जिम राकेश व महीराम की ईतला पर चोरी का माल खरीदने वाल मुल्जिम रामकिशन पुत्र श्री अन्नाराम सारण जाति जाट निवासी नोखा व सलमान पुत्र ताज मोहम्माद कुरेशी ऊर्फ पीर मोहम्मशद जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नागौर से अनुसंधान कर रामकिशन से एक बैट्री व एक इन्वेटर तथा सलमान से छः बैट्री बरामद किये गये । मुल्जिम रामकिशन व सलमान को माननीय न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया चुका है । मुल्जिम महीराम लेघा व राकेश भादू पीसी रिमाण्ड पर चल रहे जिसने विस्तृत अनुसंधान जारी हैं । और भी माल मसरूका बरामद होने के पूर्ण सम्भावना है । पुलिस टीम : – ईश्वरप्रसाद सीआई थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा , श्री गोविन्दसिंह सउनि , श्री हेमसिंह कानि .579 , श्री गणेश गुर्जर कानि 1214 , राजेश कानि 822. श्री पवनसिह कानि श्री राजेश मीना कानि व श्री दीपक यादव हैडकानि , साईबर सैल शाखा बीकानेर
















