Bikaner Live

करणी माता गौशाला में सोलर प्लांट का उद्घाटन बुधवार को पं नरेंद्र मिश्र द्वारा

देशनोक 2 फरवरी श्री करणी माता गौशाला में सोलर प्लांट का उद्घाटन बुधवार को पं नरेंद्र मिश्र द्वारा किया गया।
श्री करणी मंदिर निजि प्रन्यास के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ ने बताया कि अशोक सोनी एवं यस सोनी परिवार द्वारा उनके पिता स्वर्गीय गणपत लाल सोनी एवं माता सरला देवी की पुण्य स्मृति में श्री करणी माता गौशाला मैं सोलर प्लांट लगाया गया है। सोलर प्लांट लगाने के बाद विद्युत खर्च के बचत के पैसों से गायों की सेवा के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, मनोज सिंह चारण, सवाई सिंह चारण कैलाश दान बारठ गिरीश हिंदुस्तानी सहित अनेक जन उपस्थित रहे ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!