भाजपा खेल प्रकोष्ठ में जतिन सहल जिला संयोजक, शोभा सारस्वत तथा वीरेन्द्र सिंह देवड़ा सह संयोजक नियुक्त…
02 फरवरी बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के निर्देशानुसार खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विशाल जोशी के निर्देशानुसार भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा बीकानेर शहर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला खेल प्रकोष्ठ में जतिन सहल को जिला संयोजक तथा शोभा सारस्वत एवं वीरेन्द्र सिंह देवड़ा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि खेल प्रकोष्ठ में नियुक्ति से भाजपा के विचार खेल एवं खिलाड़ियों के माध्यम से जन जन तक पहुंच पायेंगे वहीं खिलाड़ियों की सक्रियता और मनोबल से खेलों में बीकानेर शहर का नाम रोशन होगा। खेल प्रकोष्ठ में नियुक्ति से मार्शल आर्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धनंजय सारस्वत, महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी ताईक्वांडो चैम्पियन भरत गांधी, युनिवर्सिटी कराटे चैम्पियन हिमांशु सारस्वत, युनिवर्सिटी वुशू गोविंद राम केवटिया, हर्षित उपाध्याय, पेनचाक सिलाट स्टेट चैम्पियन मास्टर ओमप्रकाश राजेरां, मार्शल आर्ट कोच कार्तिक गुप्ता, कोच वीरेन्द्र योगी, कोच शक्ति सिंह राजपुरोहित, नेशनल खिलाड़ी श्रवण पालीवाल तथा भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने प्रसन्नता जताई है।
जतिन सहल जिला संयोजक



















