
उत्तर प्रदेश चुनाव में सह प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल चुनाव के बाद दिल्ली से आज बीकानेर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश में हुई जीत पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है मेघवाल ने चार राज्यों पर जीत ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की हम पंजाब पर आगे और मेहनत करेंगे।
उत्तरप्रदेश चुनावों में सह प्रभारी रहे अर्जुन मेघवाल का शानदार स्वागत
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का बीकानेर पहुँचने पर हुआ शानदार स्वागत
मेघवाल ने कहा – BJP की जीत से कार्यकर्ताओं में जोश है

दरअसल मेघवाल ने दिया था UP में खासा समय
सहप्रभारी के तौर UP में दी गई थी जिम्मेदारी
सामाजिक समरसता सम्मेलन भी किए थे आयोजित
ऐसे में राजस्थान में दलित नेता के तौर पर अर्जुन मेघवाल का बढेगा दखल
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की पहले से ही है मेघवाल से जुगलबंदी
जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप , जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
मेघवाल यहाँ यूक्रेन से सकुशल बीकानेर लौटे छात्र-छात्राओं व अभिभावको से आज बीकानेर स्थित सांसद सेवा केंद्र पर भेंट कर उनका कुशल क्षेम भी जाना। मेघवाल ने बताया की यूक्रेन में फंसे अपने सभी देशवासियों की सकुशल वापसी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।













