
बीकानेर। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर व रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में दस अप्रेल को सुबह 9 बजे से हंसा गेस्ट हाउस में दिव्यांग जांच,चयन एवं कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारों को शिविर की जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से संस्थान की ओर से बीकानेर में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में उदयपुर से चिकित्सकों की टीम द्वारा ऐसे दिव्यांगजनों का चयन किया जाएगा। जिनको कृत्रिम अंग लगाने है। साथ ही ऑपरेशन योग्य दिव्यांगजनों क ो चयनित कर उनका ऑपरेशन उदयपुर में नि:शुल्क किया जाएगा। इसके लिये रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट के महावीर रांका ने बताया कि अब तक 52 जनों का पंजीयन हो चुका है। शिविर स्थल पर भी पंजीयन की व्यवस्था रहेगी। यहां आने वाले दिव्यांगजनों व उनके साथ आएं लोगों के लिये खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। रांका ने ऐसे लोगों से अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। प्रेस वार्ता में मधुसूदन शर्मा,रमेश भाटी,शंभू गहलोत भी मौजूद रहे। रांका ने बताया कि पंजीयन 7014166431,7976600760 पर करवाया जा सकता है।
ये दस्तावेज होंगे आवश्यक
शर्मा ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उसके लिये आधार कार्ड की प्रतिलिपि,दिव्यांगता दर्शाता फोटो तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। अगर किसी के पास प्रमाण पत्र नहीं है तो उन्हें अन्य दूसरे दस्तावेज लाने जरूरी होंगे। ऑपरेशन के लिये चयनितों को बीकानेर से उदयपुर लाने व बीकानेर वापस छोडऩे की व्यवस्था रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। वहीं उदयपुर में रहना,खाना नारायण सेवा संस्थान की ओर से रहेगा।













