Bikaner Live

राजस्व मण्डल द्वारा भू-राजस्व की रिकाॅर्ड वसूली—
569.62 करोड़ रुपये की वसूली का रचा कीर्तिमान

जयपुर, 8 अप्रेल। राजस्व मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा आवंटित भू-राजस्व की वसूली के लक्ष्य 550 करोड़ रुपये के विरूद्ध 569.62 करोड़ रुपये (103.57 प्रतिशत) वसूली कर ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। यह राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार मंडल की ओर से वसूली अभियान के लिये उठाये गये प्रभावी कदमों का परिणाम है।

राजस्व मण्डल निबन्धक डाॅ. मोहन लाल यादव ने बताया कि यह राजस्व मण्डल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक वसूली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में वसूली 235.52 करोड़ रुपये रही थी जो 2021-22 में 334.10 करोड़ रुपये अधिक होकर 569.62 करोड़ रुपये जा पहुंची जो बीते वर्ष की तुलना में 141.86 प्रतिशत अधिक रही, जो अप्रत्याशित है।

उल्लेखनीय है कि राजस्व मण्डल की ओर से माह जनवरी 2022 तथा फरवरी 2022 में सघन वसूली अभियान समस्त जिलों में चलाया गया तथा समस्त जिला कलक्टर्स को बकाया राशि की वसूली हेतु विशेष निर्देश दिए गए। राजस्व मण्डल के वित्तीय सलाहकार सूरज प्रकाश मोंगा एवं मुख्य लेखाधिकारी श्री के.पी. सिंह नेे वसूली अभियान का प्रभावी पर्यवेक्षण किया जिससे अधिकांश जिलों ने उल्लेखनीय वसूली का लक्ष्य अर्जित किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!