Bikaner Live

पी बी एम बीकानेर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किए पानी के टैंकर
soni

पी बी एम बीकानेर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किए पानी के टैंकर

पीबीएम हेल्प कमेटी द्वारा नहरबंदी के दौरान पानी टैंकर जल सेवा कार्य का लगातार जारी
ट्रोमा सेंटर के सीएमओ के.एल.कपिल व झुमर सा सोनी ,मनमोहन सोनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये दर्जनों पानी के टेंंकर

पीबीएम होस्पिटल में नहर बंदी के दोरान पानी की कमी को दूर करने के लिए पीबीएम हेल्प कमेटी द्वारा पानी टैंकर से जल सेवा का कार्य लगातार जारी है आज पीबीएम हेल्प कमेटी की प्रेरणा से मेजर पुर्ण सिह सर्किल से एक साथ पानी के दर्जनों टेंकरो को ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डाक्टर कपिल श्री किसन, ज्वैलर्स एण्ड संस बीकानेर, व्यापार उधोग मंडल उपाध्यक्ष अनिल सोनी
(झुमर सा ), एम बी ज्वैलर्स बीकानेर, सराफा मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन सोनी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, भागीरथ कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर पानी के टेंकरो को रवाना किया, झुमर सा सोनी ने बताया की रोजाना पीबीएम अस्पताल मै 5 लाख लीटर से 6 लाख लीटर पानी पीबीएम होस्पिटल मै लगता है और यहाँ रोज हजारों मरीज आते हैं इस प्रचंड गर्मी मै और नहर बंदी के दौरान आने वाले मरीजों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पडे इस उद्देश्य से 23 मार्च से पानी टेंंकर डलवाने का कार्य शुरू किया जो लगातार जारी है यह पानी पीबीएम मै बने टैंकों में डलवायेगी, मनमोहन सोनी ने बताया की अस्पताल परिसर में इस प्रचंड गर्मी और नहर बंदी को देखते हुए पानी की कमी नहीं आने देने का भरोसा पीबीएम प्रशासन को दिया वहीं बताया की 30 जुन तक चल रही नहर बंदी के दौरान 6 हजार से 7 हजार पानी के टेंकर हम सभी मिलकर डलवायेगे ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पानी की दिक्कत का सामना नहीं करना पडे वही कमेटी के एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि कमेटी के माध्यम और प्रेरणा से इस प्रचंड गर्मी और नहर बंदी को देखते हुए रोज 30 टेंंकर के माध्यम से पीबीएम अस्पताल मै पानी डलवाने का कार्य करेगे वही आवारा पशुओं के लिए गोचर भुमि मै भी पुर्व की तरह डलवायेगी ताकि आमजन के साथ साथ पशुओं को भी इस प्रचंड गर्मी मै पानी मिल सके राजपुरोहित ने बताया की मानव हितार्थ कार्य के लिए हमेशा कमेटी आगे रहा है! बीकानेर के महानुभाव हमारी इस मुहिम से जुड रहे हैं, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं ट्रोमा सेंटर के सीएमओ एल. के. कपिल ने इस पुनित कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया!*

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!