
बीकानेर राजपरिवार के सदस्य रविराज सिंह का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से अपने जयपुर स्थित आवास पर अचेत हो गए थे, उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। बुधवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार सागर में किया जाएगा, जिससे पहले लालगढ़ परिसर में स्थित राठौड़ निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।राजपरिवार के पूर्व महाराजा नरेंद्र सिंह के निधन के बाद रविराज सिंह का राज्याभिषेक करवाया गया था, लेकिन बीकानेर के राजपरिवार ने इसे मान्यता नहीं दी। रविराज सिंह जयपुर में एक बैंक में अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे और पिछले दिनों इस काम को भी छोड़ दिया था। वो जयपुर में ही रहते थे।
उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सागर में होगा। उनकी अंतिम यात्रा लालगढ़ में स्थित राठौड़ निवास से रवाना होगी।

















