Bikaner Live

बीकानेर के लाडले किशन लाल सोनी बने इंचार्ज कोर नेटवर्क, बीएसएनल प्रोजेक्ट ,राजस्थान लोंग डिस्टेंस नेटवर्क, राजस्थान एवं डिप्टी जनरल मैनेजर जयपुर
soni

बीकानेर के लाडले श्री किशन लाल सोनी, इंचार्ज कोर नेटवर्क, बीएसएनल प्रोजेक्ट ,राजस्थान लोंग डिस्टेंस नेटवर्क, राजस्थान एवं डिप्टी जनरल मैनेजर जयपुर

बीएसएनएल को बीएसएनएल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दिनाक 11-04-22 को किदवई भवन कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूरे देश में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु श्री के डी लखवानी चीफ जनरल मैनेजर कोर नेटवर्क ट्रांस नॉर्थ, द्वारा सम्मानित किया गया और नेटवर्क प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, नई दिल्ली श्रीमती अनिमां राय ने श्री किशन लाल सोनी के सम्मान में कहा कि मेरे 30 साल के सर्विस कैरियर में यह पहला अवसर है जो इस स्तर पर सम्मान किसी बीएसएनल अधिकारी को मिला है।

श्री लखवानी ने कहा श्री किशन लाल सोनी बीएसएनएल के साथ हमारे पूरे देश के लिए एक नायाब हीरा है इस तरह का सम्मान मिलना पूरे बीकानेर के साथ ही राजस्थान के लिए गर्व की बात है आज इस सम्मान का श्री किशन लाल सोनी को मिलना बीकानेर के गौरव की बात है श्री किशन लाल सोनी वर्तमान में जयपुर में पद स्थापित है तथा बीएसएनएल की कोर नेटवर्क long-distance पूरे राजस्थान को प्रोजेक्ट तथा रखरखाव का कार्य देख रहे हैं साथ ही डिफेंस का नेटवर्क और स्पेक्ट्रम भी पूरे राजस्थान का रखरखाव तथा परियोजना का कार्य देख रहे हैं सोनी बीकानेर के सिंथल गांव के रहने वाले हैं।

बीकानेर सर्राफा समिति,सुनील सोनी,कैलाश डांवर, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा संस्था के उपाध्यक्ष गणेश लाल सहदेवडा,अखिल भारतीय मारवाड़ी धर्मशाला हरिद्वार के अध्यक्ष चंपाराम डॉवर, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, स्वर्णकार नवयुग समिति , बीकानेर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ,आदि ने सोनी को बधाइयां शुभकामनाएं दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!