Bikaner Live

आत्मशुद्धि एवं जनकल्याण हेतु।नवकार मबमन्त्र का जाप,कोना-कोना जाप से गूंजायमान
soni

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पूर्व दिवस पर सामाजिक कार्यो में अग्रणी जैन युथ क्लब द्वारा तेरापंथ भवन के विशाल सभागार में हजारों लोगों की उपस्थिति में मंत्र शिरोमणि *नवकार महामंत्र का जाप किया गया। प्रातः 07 बजे से संस्था संरक्षक श्री सुशीलजी बैद,अध्यक्ष श्री सत्येंद्र बैद व पूर्व अध्यक्ष श्री पारसजी डागा द्वारा दीप प्रज्वलित कर जाप का शुभारंभ किया गया।
प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक अनवरत चले इस भव्य जाप में बीकानेर,गंगाशहर, भीनासर के लगभग 3500 से अधिक श्रावक,श्राविकाओं ने मुक्त कंठो से नवकार जाप की।आराधना की।
जाप स्थल पर जैन युथ क्लब द्वारा रजिस्ट्रेशन डेस्क पर सभी का नाम अंकित किया गया।
जैन युथ क्लब की सदस्यता भी अनेक युवाओ ने जाप स्थल पर ग्रहण की। इस आयोजन में *णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं, णमो आयरियाणं, णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्वसाहूणं* से पांच पदों की वंदना की गई।
जाप में सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना को सर्वोपरि रखा गया। महिलाओ,पुरषो के साथ-साथ बच्चों का उत्साह भी दर्शनीय रहा।संस्था के उपाध्यक्ष श्री हेमन्त कुमार सिंगी ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर दिनाक 14 अप्रैल को 2000 के लगभग श्रावक श्राविकाओं द्वारा एकासन तप की आराधना की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!