

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र समर्पित युवा मंच की ओर से रेलवे ग्राउंड में राष्ट्रवादी समागम समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से सर्वसमाज के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बाबा साहेब के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। मेघवाल ने भीमराव अंबेडकर ने जीवन-पर्यन्त दबे कुचले दलित पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम किया और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने शिक्षित करने का बीड़ा उठाए रखा।उनके विचारधाराओं को लोगों से अपनाने का आह्वान किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के आदर्शों और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि मंच का उद्देश्य राष्ट्रवाद एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को आमजन कों जागृत करना ताकि हर व्यक्ति राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करें जिससे राष्ट्र परम वैभव की ओर पहुंचे। सामाजिक समरसता के भाव को जन साधारण जाग्रत करना ताकि समाज के वंचित वर्ग के व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। इस मौके पर डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,मोहन सुराणा,नरेन्द्र सिंह भाटी,चंपालाल गेदर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















