Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित एक बच्चे की दर्दनाक मौत
soni

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा कितासर गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां पिकअप और वैगनार गाड़ी की भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर नंबरों की वैगनार गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर की ओर जा रही थी। जिसकी कितासर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर टैगोर स्कूल के पास सामने से आ रही तरबुजों से भरी पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैगनार गाड़ी में सवार पुरुष की मौके पर मौत हो गई जबकि घायल महिला व बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी। सूत्रों के अनुसार मृतक जयपुर निवासी बताये जा रहे हैं। जिसमें गजेन्द्र सिंह, सूची सिंह व उनका एक साल का बच्चा है।

रविवार दोपहर क्षेत्र के गांव कितासर के पास नेशनल हाईवे पर पिकअप और वैगनार गाड़ी की टक्कर में तीन जनों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयुपर नम्बरों की वैगनार गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर की और जा रही थी एवं कितासर से श्रीडूंगरगढ़ की और टैगोर स्कूल के पास सामने से आ रही तरबुजों से भरी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। घटना में एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई एवं घायलावस्था में 28 वर्षीया महिला एवं उसके करीब 1 वर्षीय बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया। जहां पर उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता भी एम्बुलैंस लेकर पहुंचें और मौके पर पड़ें शव को चिकित्सालय तक पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। मृतक युवक गजेन्द्र सिंह चौहान, उसकी पत्नी सुची चौहान एवं उनका एक बच्चा जयपुर के विद्याधर नगर के निवासी थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!