Bikaner Live

राव बीकाजी संस्थान की बैठक आयोजित
नगर स्थापित दिवस समारोह में दिए जाएंगे 16 अवार्ड
soni

बीकानेर, 24 अप्रैल। राव बीकाजी संस्थान की बैठक रविवार को जुबली नागरी भंडार परिसर में महामंत्री विद्यासागर आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न अवार्डों के लिए प्रतिभाओं का चयन किया गया।
समारोह संयोजक मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में 16 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें करणी माता अवार्ड- डॉ प्रीति गुप्ता, राव बीकाजी अवार्ड -मधु आचार्य ‘आशावादी’, राव बीकाजी अवार्ड-धर्म चंद जैन, महाराजा गंगा सिंह अवार्ड-बीकानेर दशहरा कमेटी, महाराजा करणी सिंह अवार्ड-श्याम सुंदर व अनिल जोशी(संयुक्त), रावत कांधल जी अवार्ड-योगेंद्र कुमार शर्मा ‘योगी’, राव बीदाजी अवार्ड -मौलाना अब्दुल वाहिद ‘अशरफी’, पीर गोविंददास अवार्ड -डॉ आरएन सोलंकी, पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड- बिशन मतवाला, श्री गई भोम रा बाहडू राजकुमार भीमराज अवार्ड- एम दाऊद बीकानेरी, ठाकुर सूरजमल सिंह चलकोई राजस्थानी प्रोत्साहन अवार्ड- पीआर लील, देश दीवान राव दूल्हे सिंह बीदावत अवार्ड-अरुणा भार्गव, अमर कीर्ति अवार्ड -डॉ. अजय जोशी, राव बेलोजी परिहार अवार्ड- गोपाल सिंह चौहान, अजीज आजाद स्मृति अवार्ड- डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’, बीकाणा अवार्ड-बुलाकी भोजक रंगकर्मी को दिया जाएगा।
इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में संस्थान के रामलाल सोलंकी, मंत्री नरेन्द्र सिंह स्याणी, संजय पुरोहित, अभिषेक आचार्य, आत्मा राम भाटी, कमल रँगा, मो.इरशाद, मो. फारुख चौहान मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!