Bikaner Live

महापौर सहित कार्मिकों ने नगर निगम में स्व. जमादार को दी श्रद्धांजलि

नगर निगम जमादार एकता संघ के उपाध्यक्ष एवं नगर निगम जमादार राजकुमार चांगरा के दो दिन पूर्व हुए आकस्मिक निधन पर नगर निगम सभागार में स्व. चांगरा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में महापौर सुशीला कंवर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी सहित निगम के सभी जमादार तथा कार्मिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा के मोक्ष की कामना की।
महापौर सुशीला कंवर ने शोक जताते हुए कहा की निगम एक परिवार की तरह है जब भी कोई परिवार का सदस्य किसी कारणवश परिवार से जाता है तो पूरे परिवार के लिए यह दुखद है। नगर निगम की ओर से स्व. चांगरा के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जावेगी। साथ ही स्व. चांगरा के जमादार एकता संघ के उपाध्यक्ष रहते हुए जमादारों के हकों के लिए उठाई आवाजों को याद करते हुए उन्हें एक सच्चे कार्मिक के रूप में याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी ने जन्म मृत्यु को एक सांसारिक क्रम बताते हुए समय समय पर राजकुमार चांगरा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और व्यवहार कुशलता की सराहना करते हुए उनके निगम सेवाकाल को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में पार्षद विनोद धवल, किशोर आचार्य,मनोज नायक, गणेश चंदेलिया, गजराज चांवरिया, सुनील जावा,रतनलाल चांवरिया, जितेंद्र नैय्यर, विनोद चांवरिया समेत नगर निगम के जमादार, कार्मिक एवं आला अधिकारी मौजूद रहे।

Author picture

खबर

Related Post