Bikaner Live

जिप्सम परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


बीकानेर, 9 जून। खनिज विभाग द्वारा खातेदारी भूमि के सुधार के लिए खनिज जिप्सम की परत हटाने के लिए किसानों को परमिट जारी करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। परमिट के लिए 16 जून से 15 अगस्त 2022 तक आवेदन किए जा सकते है।
जिला कलक्टर ने अवैध खनन तथा खनन पट्टो की ली जानकारीजिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान खान विभाग के अधिकारियों से राजस्व, अवैध खनन तथा खनन पट्टो की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन, भंडारण तथा निर्गमन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने पर संबंधित थाने में इस पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि कोलायत तहसील में खनन पट्टों में ओवरबर्ड्न के रूप में पड़े ढेरों को सुनियोजित तरीके से काट कर निस्तारण करें।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!