Bikaner Live


संभागीय आयुक्त ने किया होमगार्ड जवान का सम्मान…
soni

दिनेश कुमार की कर्तव्यपरायणता दूसरों के लिए प्रेरणा- नीरज के पवन

बीकानेर, 9 जून। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान दिनेश कुमार ने जिस कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया वह दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में गुरुवार को माला पहनाकर दिनेश कुमार का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान की परवाह ना करते हुए दिनेश कुमार ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया परन्तु उन्होंने अपने काम को सबसे अधिक प्राथमिकता दी और बहादुरी से परिस्थितियों को समक्ष डटे रहे। संभागीय आयुक्त ने दिनेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर ओमप्रकाश ने भी शॉल ओढ़ाकर दिनेश कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार अन्य जवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!