
बीकानेर 9 जून 2022 अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को प्रोत्साहित उत्साहित करने हेतु समर कैंप का आयोजन कर रहा है! समर कैंप शिविर का आयोजन 12 जून से 19 जून तक आयोजित होगा!
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरभि अग्रवाल ने बताया कि शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट डांस मेहंदी जैसे विषय पर क्लास लगाई जाएगी जिन का समय सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक का होगा 7 वर्ष से लेकर 12 साल तक के बच्चे और 13 साल से ऊपर की लड़कियां व महिलाएं ₹200 रजिस्ट्रेशन फीस देकर इस शिविर में भाग ले सकती हैं !
समर कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पहले से ही करवाना पड़ेगा और समर कैंप का आयोजन शिवबाड़ी रोड स्थित अग्रवाल समाज चेतना समिति भवन में किया जाएगा !
















