
मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले विपिन दांगी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई के दौरान वे इंदौर के एक अस्पताल में पार्ट टाइम काम करते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फुल टाइम जॉब जॉइन कर लिया। सैलरी ठीक-ठाक थी, लेकिन काम में मन नहीं लगा। विपिन 2018 में नौकरी छोड़कर गांव लौट आए।
गांव में उन्होंने दूध का कारोबार शुरू किया। हालांकि इस काम में उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पशु आहार बनाकर बेचना शुरू किया। उनकी मेहनत रंग लाई और चंद दिनों में ही मुनाफा होने लगा। आज विपन हर महीने 5 लाख रुपए से ज्यादा का कारोबार करते हैं।














