Bikaner Live

वीडियो से झारखंड में बवाल:CM सोरेन पर रेप का आरोप लगा चुकी मॉडल बोली- बाबूलाल मरांडी समेत BJP नेता डरा-धमका रहे

 

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से जुड़े 7 साल पुराने एक मामले ने प्रदेश की राजनीति में बवाल खड़ा कर दिया है। मुंबई रेप कांड की जिस पीड़ित मॉडल को न्याय दिलाने की बात BJP नेता करते रहे हैं, उसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर BJP के चार नेताओं पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

38 सेकंड के इस वीडियो में मॉडल ने आरोप लगाया है कि उसे डराया-धमकाया जा रहा है। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की है। वीडियो में वह आरोप लगा रही है कि उसके बारे सोशल मीडिया पर गलत लिखा जा रहा है। अगर उसे कुछ भी होता है तो इसके लिए BJP के नेता बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे, सुनील तिवारी और जहूर आलम जिम्मेदार होंगे।

निशिकांत दुबे ने कहा- जनता सच जानना चाहती है
वीडियो सामने आने के बाद BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। CM केस दर्ज करवा कर जांच करा लें। उन्होंने मुंबई पुलिस और CBI से भी केस दर्ज कर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जनता 2013 कांड का सच जानना चाहती है।

BJP ने पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की
इधर, BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीड़ित का वीडियो में दिया बयान दस्तावेजों के उलट है। उन्होंने महाराष्ट्र के DGP, मुम्बई पुलिस कमिश्नर और दूसरे अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर पीड़ित को सुरक्षा देने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा- दबाव में है युवती

मरांडी ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर मामले की CBI जांच कराने की मांग भी की है। मरांडी ने ये भी कहा कि उन्हें अंदेशा है कि युवती दबाव में बयान दे रही है। 2013 की तरह एक बार फिर पीड़ित पर दबाव बनाकर उससे बयानबाजी कराई जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!