प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा
अंतिम दिन 74.01 प्रतिशत रही उपस्थिति
बीकानेर, 30 जून। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के अंतिम दिन गुरुवार को एक पारी में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 20 हजार 210 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 14 हजार 958 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 5 हजार 252 अनुपस्थित रहे। गुरुवार को कुल 74.01 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा समन्वयक तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने यह जानकारी दी।














