उदयपुर में 28 जून को व्यवसायी कन्हैयालाल की आतंकवादियों द्वारा दिन दहाड़े गला रेत कर की गई जघन्य हत्या के विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल, के ई एम रोड व्यापार एसोसिएशन , बीकानेर टेलरिंग व्यावसायिक संगठन के आह्वान पर 1 जुलाई 2022 को विरोध स्वरूप बुलाए गए बंद का भारतीय जनता पार्टी समर्थन करेगी।
उदयपुर की घटना को लेकर कल बीकानेर व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद के आह्वान का यह पार्टी करेगी समर्थन।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि उदयपुर की घटना निंदनीय है। देश और प्रदेश की आम जनता में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
राज्य सरकार और उदयपुर का प्रशासन सुरक्षा देने में नाकाम रही है अन्यथा उन्मादियों द्वारा किये गए ऐसे कृत्य को रोका जा सकता था। पार्टी शांतिपूर्ण बंद के लिए व्यपार मण्डल का समर्थन करेगी।














