Bikaner Live

“अब तक 133” बार रक्तदान- जरूरतमंद के लिए रक्तदान जीवन पर्यंत करता रहूंगा -ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया
soni


बीकानेर बीकानेर राजस्थान के सर्वाधिक रक्त दान करने वाले ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया 58 वर्ष की उम्र में अब तक 132 बार रक्तदान कर चुके हैं तीन सावधान इंडिया 077 के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भदोरिया ने दिनांक 9 जुलाई को अपने संकल्प जब तक जीवित हूं जरूरतमंदों के लिए अपने शरीर से रक्त दान करता रहूंगा उसी संकल्प को दोहराते हुए भदोरिया ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले की सर्वोदय हॉस्पिटल में एक जरूरतमंद के लिए 133 वीं बार रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया बीकानेर के वरिष्ठ समाजसेवी रक्तदाता द्वारा जब किसी जरूरतमंद को रक्तदान किया जा रहा था तो उनका परिचय प्राप्त हॉस्पिटल के आला अधिकारी आश्चर्यचकित हो गए सर्वोदय अस्पताल के अधिकारियों द्वारा भदोरिया को स्मृति चिन्ह के साथ साथ प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया भदोरिया को एक आजीवन ब्लड डोनर स्वयंसेवक कार्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया गया ! हरियाणा में भी ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया द्वारा बीकानेर की गौरव को बढ़ाया गया

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!