Bikaner Live

सत्ताईस हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहा चारागाह
soni

जिला कलक्टर ने उदयरामसर में चारागाह विकास और चारागाह के लिए कच्ची तलाई निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में यहां के 27 हैक्टेयर क्षेत्र में चारागाह विकसित किया जाएगा। यहां मरूस्थलीय महत्व के 2500 पौधे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार सेवण घास और एलोवेरा भी लगाया जाएगा। इसमें पच्चीस हजार क्षमता के दो जल बिंदु तथा पंद्रह हजार क्षमता के दो जलकुंड बनाए जाएंगे। इस पूरे क्षेत्र को डिच कम बंड से सुरक्षित किया जाएगा। यह मॉडल बीकानेर के लिए नया है, इसमें सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की जरूरत नहीं रहती। इसे चारों तरफ गढ्ढा खोदकर सुरक्षित किया जाता है। जिला कलक्टर ने बताया कि चारागाह विकास पर लगभग 48 लाख और तलाई निर्माण पर लगभग 41 लाख रुपये व्यय होंगे। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। यहां कार्यरत श्रमिकों से बातचीत की और छाया, पानी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!