
बीकानेर में आज बकरा ईद के मौके पर बड़ी ईद का पर शहर काजी ने आता करवाई ईद की नमाज, इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे, और देश में अमन चैन की दुआ मांगी एक दूसरे के गले लग कर दी मुबारकबाद।
पीएम मोदी ने मुबारकबाद दी…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बकरीद की मुबारकबाद दी है. पीएम ने ट्वीट किया- ‘ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की बधाई. यह त्योहार हमें मानव जाति की भलाई के लिए सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे.
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा- ईद-उल-अजहा के मौके पर मुबारकबाद. ईद-उल-अजहा का त्यौहार हमें भाईचारे के साथ रहने, एक-दूसरे के जज्बात की कद्र करने, आपस में हमदर्दी रखने और सच्चाई की राह पर चलते हुए अपने देश के लिए हर कुर्बानी देने की सीख देता है. साथ ही यह त्यौहार नेक नीयत के साथ समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है. इस मुबारक मौके पर प्रदेशवासियों से प्रदेश व देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ करने के साथ ही सामाजिक सद्भाव की महान परंपरा को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान है.
















