Bikaner Live

*पहला सुख निरोगी काया – डॉ. सिद्धार्थ असवाल; उदयरामसर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
soni

बीकानेर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में देश के नाम संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी, चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर मिशन रोशनी के अंतर्गत 10 जुलाई 2022 को उदयरामसर, बीकानेर में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 120 मरीजों को निशुल्क उपचार दिया गया। शिविर में मस्तिष्क मनोरोग नशा मुक्ति एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल, दंत रोग एवं कॉस्मेटिक विशेषज्ञ डॉक्टर पारूल यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा ने अपनी सेवाएं दी। करीब 55 मरीजों नशा छुड़ाया गया एवं उनकी काउंसलिंग की गई। स्त्री रोग दंत रोग के 35 मरीजों की जांच कर उनको परामर्श दिया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पारुल द्वारा परामर्श दी गई। एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में युवाओं को नशा न करने एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में व्याख्यान दिया गया। विक्रम यादव नरेश यादव ने चिकित्सकों का भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा उपहार स्वरूप देकर स्वागत किया गया। कैंप में डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल डॉक्टर पारूल यादव डॉक्टर वर्षा विक्रम जी यादव, नरेश यादव, अरविंद सिंह राठौड़, माया सोनी, रीना पवार विक्रम पुरोहित इमरान उस्ता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!