Bikaner Live

यूआईटी सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित को किया एपीओ,
soni

बीकानेर नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को राज्य सरकार ने अवकाश के दिन सिंगल ऑर्डर जारी करते हुए एपीओ कर दिया है। एपीओ करने के कारणों का स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजपुरोहित पिछले डेढ़ साल से बीकानेर में न्यास सचिव पद पर थे, उन्हें अचानक से हटाने के बाद प्रशासनिक खेमे में हलचल है। सुजानदेसर क्षेत्र में नगर विकास न्यास की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पुरोहित उपस्थित थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ कार्य करवाने का वायदा भी किया था। दोपहर बाद अचानक से उन्हें एपीओ करने के आदेश मिल गए। इसके बाद से ही उन्होंने न्यास के कार्य बंद कर दिए। यहां तक कि फोन करने वाले न्यास अधिकारियों को भी स्पष्ट कर दिया कि आगे के निर्देश नए सचिव ही देंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!