Bikaner Live

“महिला एवं बाल विकास कार्यशाला”- भारत विकास परिषद प्रांतीय कार्यशाला महिला टीम मीरा शाखा द्वारा आयोजित….
soni

बीकानेर 10 जुलाई 2022 भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला एवं महिला एवं बाल विकास कार्यशाला का आयोजन 10 जुलाई 2022 रविवार को पार्क पैराडाइज मैं मीरा शाखा द्वारा आयोजित किया गया ! प्रांतीय महा सचिव श्री रितेश अरोड़ा जी ने बताया कि प्रांतीय कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ त्रिभुवन शर्मा रीजनल महासचिव द्वारा की गई। प्रांतीय कार्यशाला में श्री विनोद आढा रीजनल संयुक्त महासचिव , प्रांतीय अध्यक्ष मोटाराम चाचान, श्री नृत्य गोपाल जी मित्तल , श्रीमती शशि चुग प्रांतीय उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।
महिला कार्यशाला में रीजनल सचिव महिला श्रीमती प्रमिला गहलोत व डॉ दीप्ति वाहल प्रांतीय महिला संयोजिका ने महिला व बाल विकास पर प्रकाश डाला । शाखा कार्यक्रम में नागौर हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर वबीकानेर की 32 शाखाओं के सदस्य उपस्थित रहे सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत मीरा शाखा की अध्यक्षा रितु मित्तल जी व डॉ कपिला स्वामी द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रजनी कालरा द्वारा किया गया कार्यक्रम में मीरा शाखा सचिव छवी गुप्ता व वित्त सचिव रश्मि भंसाली व अन्य शाखाओं के अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष ने भाग लिया!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!