Bikaner Live

नशीला पदार्थ खिलाकर सोना चोरी करने का आरोप
soni

बीकानेर . नशीला पदार्थ खिलाकर सोना चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ गंगाशहर थाने में मामला दर्ज किया गया है । घटना सात दिन पुरानी है । गंगाशहर पुलिस के अनुसार पीड़ित रामदेव कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि वह 5 जुलाई को 300 ग्राम सोना खरीदने जयपुर गया था । होटल में उसे गोपेश्वर बस्ती निवासी मनोज सोनी मिला । सात जुलाई को जब वह बस से बीकानेर आया तो रास्ते में मनोज ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सोना चोरी कर लिया । सुबह आरोपी मनोज ने उसे जगाया तब बैग को देखा तो उसमें से सोना गायब था । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!