Bikaner Live

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी शर्मा ने रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, पौधे भी लगाए….
soni


बीकानेर,14 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने गुरुवार को श्रीरामसर रोड स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में लघु रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान शर्मा ने मंदिर परिसर में स्थित तालाब, जल संरक्षण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शर्मा ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पौधों को पानी देने के लिए अपनाई गई बूँद बूँद सिंचाई तकनीक की तारीफ की। इस दौरान महानंद पर्यावरण विकास समिति के दुर्गाशंकर आचार्य, सत्यनारायण व्यास, गणेश आचार्य, कैलाश आचार्य, नमामिशंकर आचार्य, ऋषि कुमार व्यास, जुगलकिशोर व्यास द्वारा ओएसडी शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!