Bikaner Live

महामहिम राज्यपाल के देशनोक दौरे को लेकर तहसीलदार ने ली तैयारियों की बैठक, चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
soni

देशनोक 27 जुलाई .नगर पालिका, देशनोक सभागार में राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज मिश्र के करणी मंदिर दर्सनार्थ देशनोक पधारने पर आवश्यक तैयारियों हेतु सभी सरकारी विभागों एवं श्री करणी मंदिर प्रबंधन की बैठक आयोजित

महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र के देशनोक दौरे को लेकर तहसीलदार रमेशसिंह ने तैयारियों को लेकर देशनोक के सभी सरकारी विभागों सहित श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के पदाधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन 29 जुलाई की शाम 5 बजे राज्यपाल देशनोक पहुंचकर माँ करणी के दर्शन करेंगे।इस दौरान सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए तहसीलदार रमेशसिंह ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में पालिका अधिशाषी अधिकारी बृजेश सोनी,श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह,उपाध्यक्ष सीता दान,देशनोक पुलिस थाने से रणवीर सिंह,देशनोक चिकित्सा विभाग,जलदाय विभाग,बिजली विभाग के अधिकारी सहित देशनोक पालिकाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!