Bikaner Live

“वर्ल्ड टाइगर डे”-आरएसवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने टाइगर्स को बचाने के अभियान मैं अपना सहयोग ….
soni

बीकानेर 29 जुलाई 2022 वर्ल्ड टाइगर डे के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सेव टाइगर एंड सेव फॉरेस्ट एक उद्देश्य से विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया! वर्ल्ड टाइगर डे अवसर पर जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने टाइगर्स को बचाने के अभियान मैं अपना सहयोग प्रदान करने की शपथ ली। आर्ट्स एंड क्राफ्ट टीचर श्री वल्लभ ने विद्यार्थियों के फेस पर पेंटिंग कर के उन्हें टाइगर्स का लुक प्रदान किया ।

विद्यार्थियों को प्रकृति एवं उसके संरक्षण में “टाइगर्स का महत्व” पर विस्तार पूर्वक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निधि स्वामी ने बताया। मानव ने अपने निहित स्वार्थों के कारण वन्य प्राणियों का बहुत बड़ा अहित किया है जिसका प्रभाव हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। प्री प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर श्रीमती हेमा क्वात्रा ने भी नर्सरी के बच्चों को विस्तार से टाइगर के बारे में जानकारी प्रदान की तथा उनके मन से टाइगर्स के भय को हटाया। आपने बताया कि वन्यजीव भी हमारे पर्यावरण के लिए उतने ही आवश्यक हैं जितना कि हम मानवों का अस्तित्व। विद्यार्थियों ने टाइगर का वेश धारण कर बहुत आनंद प्राप्त किया।आर एस वी के प्रवक्ता रविंद्र भटनागर ने बताया की विभिन्न अवसरों पर विद्यार्थियों को उनके महत्व से परिचित कराना तथा उन अवसरों से जोड़ना विद्यालय की परंपरा रही है इसी क्रम में आज वर्ल्ड टाइगर डे पर यह आयोजन किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!