
देशनोक ! स्थानीय राजकीय बालिका सिनीयर सेकैंडरी विद्यालय का स्थान छात्राओं की संख्या को देखते हुए बहुत छोटा है, इससे बालिकाओं को शारीरिक व्यायाम व खेल प्रशिक्षण हेतु एक खेल मैदान की विशेष आवश्यकता रहती थी !
यह सूचना प्राचार्या उर्मिला जी द्वारा नगरपालिका परिवार को दी गई ! पालिका के पार्षद प्रतिनिधि गिरीश हिंदुस्तानी एवं पार्षद मनोज सिंह के साथ माणकजी कोठारी के द्वारा विद्यालय के समीपस्थ दीपचन्द झंवर परिवार के भूखण्ड हेतु किए गए निवेदन को झंवर परिवार ने स्वीकार करके सुहदयता का परिचय दिया !
नगर पालिका परिवार, नगर निवासियों बालिका विद्यालय स्टाफ व बालिकाओं ने झंवर परिवार का धन्यवाद एंव आभार प्रकट किया।
यह भूखण्ड काफी समय से खाली रहने पर कचरा, झाड आदि से पाट रखा था, नगर पालिका द्वारा इसकी सफाई व समतलीकरण करवाकर बालिकाओं के हित में विद्यालय को सूपूर्द कर दिया गया।
विद्यालय परिवार ने नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मून्धड़ा, पार्षद प्रतिनिधि गिरीश हिन्दुस्तानी, पार्षद मनोज सिंह, तथा माणक जी कोठारी को धन्यवाद प्रदान किया।
















