Bikaner Live

देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा श्री डूंगरगढ़ उपखण्ड
उपखण्ड के सभी विद्यालयों में 12 अगस्त को होगा एक साथ कार्यक्रम
soni

देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा श्री डूंगरगढ़ उपखण्ड
उपखण्ड के सभी विद्यालयों में 12 अगस्त को होगा एक साथ कार्यक्रम

श्री डूंगरगढ़, 07 अगस्त 2022
…..
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 12 अगस्त 2022 को उपखण्ड के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में तथा उपखण्ड मुख्यालय पर आयोज्य सामूहिक समारोह में एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी डॉ दिव्या ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों की शृंखला में उपखण्ड मुख्यालय पर राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान (कोर्ट के पीछे) में उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए मिनट टू मिनट समय सारिणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के प्रत्येक राजकीय एवं निजी विद्यालय में कक्षा 9 से 12 के न्यूनतम 200 विद्यार्थी 12 अगस्त को प्रातः 9.30 से पूर्व समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु सीबीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
डॉ राधाकिशन सोनी ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह के लिए 12 मार्च 2021 से शुरू आजादी का अमृत महोत्सव में देश की संस्कृति एवं उपलब्धियों को मनाने तथा हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए भारत सरकार की इस ऐतिहासिक पहल के अन्तर्गत 9 से 16 अगस्त तक तिथिवार प्रतिदिन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं 12 अगस्त को देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन महत्वपूर्ण गतिविधि है। यह कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से 10. 50 बजे तक चलेगा। जारी आदेशानुसार कार्यक्रम की पूर्व तैयारी एवं व्यवस्थाओं के लिए गठित समिति नोडल अधिकारी के निर्देशन में निर्धारित समय सीमा में समस्त कार्य करना सुनिश्चित करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!