Bikaner Live

कार और इनोवा की भीषण भिड़ंत में चार लोगो की मौत
soni

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में आज हुवे भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 1 महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला का इलाज बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गा पेट्रोल के पास आज दोपहर कार और इनोवा की भीषण भिड़ंत में चार लोगो की मौत हो गई तो वहीं एक घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने जानकारी देते हुवे बताया कि बिगा पेट्रोल पंप के पास एक कर ओर इनोवा की टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए जिससे एक ड्राइवर की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पर पुलिस व स्वय सेवी संस्था के लोग घटना स्थल पर पहुंच चार घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। वहीं मृतक के शव को श्री डूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान तीन घायलों की मौत हो गई। तो वहीं एक महिला का गंभीर अवस्था में इलाज किया जारी है। मरने वालो मे एक महिला सहित तीन पुरुष है। पीबीएम मे मृतक हुवे तीनो का शव पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!