बीकानेर, 7 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज की ओर से मनाए जा रहे रक्षाबंधन सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को वायुसेना स्टेशन,बीकानेर के महिलाओं के संगठन ’’संगिनी’’ की सदस्यों के रक्षा का सूत्र बांधा गया तथा शुभ संकल्प करवाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए फल,फूल व छायादार पौधे प्रदान किए गए।
क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि भारतीय संस्कृति व मूल्यों की प्रतिष्ठा करने वाले रक्षाबंधन पर्व हमारे अंदर की कमजोरियों, बुराइयों को दूर कर मानवीय मूल्यों की स्थापना करने, आसुरी वृतियों का त्याग कर दैवीय, आत्मिक एवं आध्यात्मिक शक्ति को विकसित करने का संदेश देता है। बी.के.कमल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना ही प्राणीमात्र की रक्षा है। बी.के. रजनी, बी.के.मीना, बी.के.राधा ने केन्द्र में आए साधकों को तिलक कर परमात्मा शिव के ज्योति स्वरूप अंकित राखी कलाई पर बांधी तथा मुंह मीठा करवाया और पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलवाया। संगिनी की सदस्याओं ने केन्द्र में स्थापित जीवन मूल्य आध्यात्मिक संग्रहालय का अवलोकन किया तथा उसमें प्रदर्शित चित्रों, मूर्तियों व आध्यात्मिक व मूल्य परक संदेशों का बारीकी से अध्ययन किया। बी.के.हंसमुख भाई, बी.के.मीना व बी.के. रजनी ने संग्रहालय व केन्द्र की विस्तृत जानकारी दी।






















