Bikaner Live

ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात, लाखों रुपए के जेवर पार


बीकानेर नोखा के पास हिम्मटसर गांव में शातिर चोरों ने सोमवार रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मुख्य बाजार में भगवानाराम सोनी की दुकान पर अज्ञात चोर केम्पर गाड़ी में सवार होकर आए और ज्वैलर्स की दुकान का ताले तोड़ कर शोकेश लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शो केश में करीब 15 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए है। बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख रुपए के सामान चोरी हुए है। जांच में सामने आया है कि शातिर चोरों ने गांव से बाहर शो केश तोड़ कर जेवरात निकाल कर ले गए। पुलिस ने टूटा हुआ शो केश को बरामद कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुई वीडियों के आधार पर जांच कर रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!