Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर महिला इकाई की कार्यसमिति की प्रथम बैठक का आयोजन हुवे कई प्रस्ताव पास…
soni

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन बीकानेर

बीकानेर 10 अगस्त 2022 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग बीकानेर की प्रथम कार्यसमिति की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष के निवास पर किया गया।
महिला विंग जिलाध्यक्ष धन लक्ष्मी जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला इकाई की जिला कार्यकारिणी के साथ साथ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष जुगल राठी जिला महामंत्री विजय बाफना प्रदेश मंत्री मोहन सुराणा प्रदेश उपाध्यक्ष विभा बिहानी प्रदेश मंत्री निशा झवर संरक्षण मंडल से सुमन छाजेड़, सरला लोहिया, पदम श्री महात्मा शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष जुगल राठी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में असीम ममत्व की भावना होने के कारण उनके सेवा कार्यों में हमेशा ममत्व झलकता है, जिससे सेवा कार्यों को चार चांद लग जाते हैं और वह वास्तव में सेवा कार्य लगने लगता है।
प्रदेश मंत्री मोहन सुराणा ने महिलाओं को पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की सराहना की और कहा कि हमेशा मातृशक्ति के आशीर्वाद बिना कोई काम संभव नहीं होता है।
जिला महामंत्री विजय बाफना ने अपने उद्बोधन में महिला शक्ति के सक्रिय होकर वैश्य फेडरेशन को मजबूत बनाने में योगदान देने की सराहना की महिला इकाई को हमेशा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जुगल राठी का स्वागत सुमन छाजेड़ और विभा बिहानी ने स्मृति चिन्ह देकर किया। मोहन सुराणा का स्वागत धनलक्ष्मी जैन सरिता नाहटा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। महामंत्री विजय जी बाफना का स्वागत निशा झवर एवं सुरभि अग्रवाल ने किया।
कार्यकारिणी की मीटिंग के पश्चात वैश्य फेडरेशन के सभी महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों ने अपना घर आश्रम में फलाहार का वितरण कर सेवा कार्य किया तत्पश्चात देश में चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव के चलते हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया जिसके तहत प्रभुजनो के साथ तिरंगा लहराकर कार्यक्रम का आगाज किया
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जुगल राठी ने वैश्य समाज के घरों में तिरंगा फहराने का अभियान पुरजोर तरीके से मनाने एवं 5000 हजार घरों पर झंडे लगाने का आह्वान किया।
महिला विंग अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश द्वारा दी जाने वाले सभी प्रोग्रामों को पूरे मनोयोग से आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन महिला इकाई की महामंत्री सरिता नाहटा ने बहुत ही आकर्षक ढंग से किया और कार्यक्रम को शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम में उपासना जैन, गायत्री महात्मा, चंद्रकला कोठारी, मीना लखोटिया, पद्मिनी अग्रवाल, सुनीता कोचर, स्वाति छाजेड़, शर्मिला चोरड़िया, वैशाली अग्रवाल, वैष्णवी, भारती, संजय कोचर, ललित कोचर, जेठ मल नाहटा, दिनेश महात्मा, नवीन महात्मा, यशिका, रितीका, भवदीय आदि उपस्थित रहे।
अपना घर आश्रम के सेवा कर्मियों ने कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!