Bikaner Live

भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में डीआरएम बीकानेर से मिला प्रतिनिधिमंडल
soni

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
सूडसर स्टेशन पर दो एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लिए यहां के रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के ठहराव को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व ग्राम टेऊ सरपंच सहित एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर मंडल प्रबंधक से मिला और ज्ञापन सौंपा। बीकानेर भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में डीआरएम को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बीकानेर जयपुर प्रयागराज एवं बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव सूडसर रेलवे स्टेशन पर किया जावें। जिससे यहां के क्षेत्र के वाशिंदों को तीर्थ स्थानों पर जाने के सस्ती व सुलभ सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री अरविंद चारण,भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल उपाध्यक्ष अंकित मोदी आदि शामिल रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!