Bikaner Live

हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान -भाजपा शिवबाड़ी मंडल द्वारा…
soni

भारत के प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरँगा अभियान के आह्वान के तहत शिवबाड़ी मण्डल द्वारा क्षेत्र में तिरँगा यात्रा के चरणबद्ध कार्यकर्मों की श्रंखला जारी है। इसी कड़ी में आज प्रातः सेंट वीनस पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, जयनारायण व्यास कॉलोनी के छात्रों द्वारा भव्य तिरँगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरँगा यात्रा हेमू सर्किल, मूर्ति सर्किल, जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 3 व 4 व 5 से होते हुए वापिस स्कूल पहुँची। पूरे मार्ग में विधालय के छात्रों द्वारा भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारों ने सम्पूर्ण क्षेत्र को गुंजायमान रखा। यात्रा को प्राचार्य सुरेंद्र तुलसानी द्वारा झंडी दिखा रवाना किया गया। इस तिरँगा यात्रा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री अनिल शुक्ला , पार्षद संजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा , शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक,मण्डल महामंत्री नरेन्द्र सिंह आबड्सर के साथ साथ विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!