Bikaner Live

आजादी के अमृत महोत्सव में
ब्रह्माकुमारियां बांध रही है-तिरंगी राखी
soni



बीकानेर, 10 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर तिरंगे की राखी बांध कर शुभ संकल्प दिलाया जाएगा। केन्द्र में रक्षाबंधन का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को सुबह सात बजे मनाया जाएगा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मनाए जा रहे रक्षा बंधन उत्सव सप्ताह के तहत बुधवार को संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के.पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.सतीश कुमार गर्ग,महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना, एडवोकेट हरीश मदान, सहित अनेक प्रशासनिक, पुलिस व सेना के अधिकारियों, जवानों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े महानुभावों के बी.के.कमल, बी.के.मीना व बी.के.रजनी ने तिरंगे के तीन रंग की शिव की बिन्दु आकार की राखी बांधी तथा हिन्दी व अंग्रेजी में शुभ संकल्प का कार्ड दिया। अनेक लोगों ने संकल्प के अनुसार जीवन आदर्श स्थापित करने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज की प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, स्वाधीनता दिवस व रक्षाबंधन के पर्व नजदीक दिनों में होने से चारों ओर उल्लास का वातावरण है। रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति की धरोहर है। भाई बहन के निष्काम प्रेम, सहयोग व त्याग के आदर्श मूल्यों को स्थापित करने का पर्व है। ये पर्व हमें स्व रक्षक, मर्यादा रक्षक, यज्ञ रक्षक और विश्व रक्षक बनकर देश-दुनियां में शांति, मानवीय, नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना करनी है। वर्तमान समय में बढ़ते तमोगुणी वातावरण, मनुष्य की असंतुलित व तनावभरी जिन्दगी को शांति, सहज, सरल व सद्गुणों विभूषित करने के लिए राजयोग का अभ्यास, आत्मा-परमात्मा का स्मरण करते हुए जीवन के पथ पर आगे बढ़ना है।
उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से करोना महामारी के कारण रक्षाबंधन सहित विभिन्न पर्व व उत्सव सही तरीके से मनाएं जा सकें। इस बार परमपिता परमेश्वर, शिव परमात्मा व बाबा की कृपा से रक्षाबंधन का पर्व पूर्ण गरिमा व उत्साह से मनाया जा रहा है। सभी आज के दिन संकल्प लें कि सब सुखी, स्वस्थ्य व उच्च सद्गुण युक्त बनकर, सद्भाव व आत्मीयभाव के साथ रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!