Bikaner Live

भाजपा ने बीकानेर पूर्व विधानसभा में “हर घर तिरंगा” अभियान जन जागृति रथ का किया शुभारंभ…..
soni

संविधान मसौदे के शिल्पकार श्री जसवंत सिंह दाउदसर के निवास स्थान से हुआ शुभारंभ

श्री दाउदसर के व्यक्तित्व और कृतित्व का किया पुण्य स्मरण

बीकानेर । आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आजादी के महान आंदोलन में अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों को सम्मान के साथ स्मरण और वंदन करने का अमृत काल आया है। उपरोक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा के जूनागढ़ मंडल द्वारा बीकानेर रियासत के अंतिम प्रधानमंत्री और संविधान मसौदे के शिल्पकार ठाकुर श्री जसवंत सिंह दाउदसर के निवास स्थान पर आयोजित तिरंगा यात्रा जन जागरण जागृति रथ के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।

भारतीय जनता पार्टी के तिरंगे रथ को श्री जसवंत सिंह दाउदसर के पुत्र ठाकुर हनुवंत सिंह, ठाकुर महावीर सिंह एवं ठाकुर नरेंद्र सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि ये बीकानेर का सौभाग्य है कि अपनी काबलियत के बल पर श्री जसवंत सिंह जी बीकानेर रियासत के प्रतिनिधि के तौर पर भारत के संविधान सभा के सदस्य मनोनीत किये गए जो एक बड़ी उपलब्धि है। 1945 से 1950 तक संविधान सभा मे अपने तर्क के माध्यम से एक सशक्त अंतरिम मसौदा तैयार किया जिसका लेखन भी बीकानेर में हुआ। उनके कार्यशैली से बाबा साहब अम्बेडकर, पंडित मदन मोहन मालवीय काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि बीकानेर को शिक्षा,संस्कृति के संरक्षण के साथ राजनैतिक संस्थानों के विकास की अनेको योजनाएँ जसवंत सिंह की ही देन है। वे देश के गिने चुने व्यक्तियों में है जिन्हें लंदन में आयोजित तीनों गोलमेज़ सम्मेलन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। यही नही आज़ाद भारत मे राजस्थान विधान सभा के पहले नेता प्रतिपक्ष चुने गए और आगे चल कर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 1955 मे राज्य सभा के सदस्य चुने गए।

उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात कांग्रेस द्वारा देश को केवल गांधी और नेहरू परिवार का ही इतिहास पढ़ाया गया और आजादी के इतिहास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले वीरों और अमर शहीदों को भुला दिया गया। उन्होंने श्री जसवंत सिंह दाउदसर के सभी तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भागीदारी सहित उनके जीवन से जुड़े अनेक संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें एक महान विभूति बताया।

श्री जसवंत सिंह के पुत्र ठाकुर हनुवंत सिंह ने अपने पिता की जीवनी से जुड़े अनेक किस्सों को साझा करते हुए उनके महाराजा श्री गंगा सिंह, श्री सार्दुल सिंह जी के साथ संबंधों, बीकानेर रियासत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पंडित मदन मोहन मालवीय के साथ संबंधों, राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल की जानकारी देते हुए आयोजन हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।

हर घर तिरंगा अभियान के सह संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूती के लिए इस अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

नवीन सिंह तंवर ने श्री दाउदसर के बीकानेर में सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्र में फोर्ट स्कूल, सादुल क्लब, गंगा गोल्डन जुबली क्लब के विकास में उनके योगदान की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने श्री दाउदसर के व्यक्तित्व और कृतित्व का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ठाकुर हनुवंत सिंह, महावीर सिंह और नरेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया गया ।

जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जसवंत सिंह दाउदसर अमर रहे के जयघोष के साथ संपूर्ण वातावरण को गुंजायमान करते हुए श्री दाउदसर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, अभियान के संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, अजय खत्री, विजय सिंह पड़िहार, रामकुमार व्यास, जोगेंद्र शर्मा, नवीन तंवर, शिवशंकर मेघवाल, विकास पंवार,महेश आचार्य, ओमप्रकाश खत्री, त्रिलोक सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह दूधवाखारा, नवनीत सिंह भदौरिया, सहदेव सिंह शेखावत, भारती अरोड़ा, राधा खत्री इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!