
पीएम ने अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया. इस दौरान PMO में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर की बेटियों ने पीएम मोदी को राखी बांधी. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने इस दौरान बच्चियों से उनका नाम और हालचाल पूछा. पीएम का आशीर्वाद पाकर बच्चियों के चेहरे खिल उठे.
देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी. पीएम ने अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया. इस दौरान PMO में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर की बेटियों ने पीएम मोदी को राखी बांधी.
साभार फोटो मीडिया सूत्रों से…..
















