Bikaner Live

देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन कार्यक्रम
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, कृषि मंत्री श्री कटारिया होंगे मुख्य अतिथि
soni


बीकानेर, 11 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शुक्रवार को स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनकी तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में प्रातः 9.30 बजे से होगा, जहां कृषि एवं पशुपालन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री लाल चंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में दस हजार बच्चे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत छह गीतों का सामूहिक गायन करेंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 10.13 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। प्रातः 10.20 से 10.36 बजे तक देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम्, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि जिले के समस्त सरकारी और निजी स्कूलों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न स्कूलों से डॉ. करणीसिंह स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इनके रूट निर्धारित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः 9.30 बजे तक सभी बच्चों को स्टेडियम में निर्धारित स्थान पर बैठा दिया जाएगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!