Bikaner Live

उप तहसील सूडसर वापस निकाल कर पुनः श्री डूंगरगढ़ तहसील मे ही रखने के लिए तोलाराम जाखड़ का ज्ञापन
soni

जन हित में सदेव अग्रणीय रहने वाले तोलाराम जाखड़ ग्रामीणो के हित में आए आगे। जनता की आवाज बनकर। किया संघर्ष का एलान । श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।

उपखंड श्री डूंगरगढ़ से अलग जो उप तहसील सूडसर बनाई गई है उसमें जो गांव शामिल है और जिनके आवागमन का साधन नहीं है और जिन गांव की दूरी ज्यादा है ।उन ग्राम पंचायतों को उप तहसील से वापस निकाल कर पुनः श्री डूंगरगढ़ तहसील मे ही रखने के लिए तोलाराम जाखड़ भारतीय किसान संघ के विद्युत विभाग जिला प्रभारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को उपखंड अधिकारी श्री डूंगरगढ़ के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया तथा 10 दिन का समय दिया गया। अगर 10 दिन में संशोधित होकर वापस श्री डूंगरगढ़ में इन ग्राम पंचायतों को मिलाने का आदेश नहीं मिलता है तो अनिश्चितकालीन धरना श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पर दिया जाएगा। इसमें भारतीय किसान संघ के विद्युत विभाग जिला प्रभारी तोलाराम जाखड़ ने बताया की सरकार काम जनहित में करें जनता को परेशान करने वाले काम कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे अन्य वक्ताओं ने भी अपना उद्बोधन दिया जिसमें भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष मोहन स्वामी तहसील मंत्री बेगराज लुखा उपाध्यक्ष रामकिशन गोदारा तथा अन्य जनप्रतिनिधि गण मांगीलाल गोदारा, पूर्व सरपंच घनश्याम मुंड, बजरंग मुंड, दुलाराम गोदारा, बापेऊ सरपंच गेना राम ज्यानी, महेंद्र सिंह तंवर, शिव जी नाई, बनाराम गरुवा, पेमाराम गरूवा स्वरूप नाथ सिद्ध, भंवर नाथ सिद्ध, किशन लाल जोशी, दशरथ सिंह पूनरासर सरपंच प्रकाश नाथ तथा सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!