

राष्ट्र की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत बनाएगा “हर घर तिरंगा” अभियान- डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य
बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत शनिवार को शहर भाजपा के जूनागढ़ मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 52 में बूथ संख्या 67 पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में घर घर जाकर तिरंगा वितरित करते हुए 13 से 15 अगस्त तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। तिरंगा वितरण के दौरान आमजन में भारी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान बूथ क्षेत्र में देश के सपूत वीर अमर शहीद मेजर जेम्स थॉमस की माताजी मैरी कुट्टी थॉमस को भी तिरंगा वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अमर शहीद का पुण्य स्मरण किया गया।
तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान लोकेश शर्मा, गजानन गौड़, लक्ष्मण शर्मा, गौरव शर्मा, सोमदत्त आचार्य, अदिति, दृष्टि,आदित्य, सोमांशु, हिमांगी, शायर सिंह, सुमेर सिंह इत्यादि ने सहयोग किया।
















