Bikaner Live

सेवाश्रम विशेष आवासीय विद्यालय में मूक बधिर बच्चों ने निकाली तिरंगा प्रभात रैली….
soni



बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को पवनपुरी स्थित सेवाश्रम विशेष आवासीय विद्यालय में मूक बधिर बच्चों ने प्रभात फेरी के साथ तिरंगा रैली निकाल कर देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अरुण जैन और रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने विशिष्ट आयोजन हेतु विद्यालय प्रबंधन का साधुवाद प्रकट करते हुए सभी नागरिकों से अपने निवास स्थान पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

तिरंगा रैली प्रभात फेरी कार्यक्रम में विशेष शिक्षक पृथ्वीराज, देवेंद्र कुमार वर्मा, अमित, सुंदरलाल, महेश माथुर, विजय सिंह तंवर, विनय मोदी, जिला मंत्री अरुण जैन, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, विजय कुमार शर्मा, पार्षद जामणलाल गजरा, अर्पिता माथुर, पार्श्व जैन, गोविंद छीम्पा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!