Bikaner Live

मोमासर में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली
soni

उप खंड के ग्राम मोमासर में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली । श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू


तिरंगा यात्रा मे 250 से अधिक बाइक और सेकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुवात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर गांव की सभी प्रमुख रास्तों से गुजरी।

बाईक पर लगा तिरंगा और पैदल ग्रामीणों के हाथों में तिरंगा और डीजे पर बजते देश भक्ति गीत यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन लाल पटावरी, सरपंच सरिता संचेती, उप सरपंच जुगराज संचेती, मनफुल गोदारा, प्राचार्य मुकेश मीणा, प्रभाकर राजवंशी और ग्रामीणों की मौजूगी में तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया.।मोमासर उप सरपंच जुगराज संचेती ने बताया कि मोमासर में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत यह पहली ऐतिहासिक तिरंगा रैली थी । और
जगह-जगह पर इस ऐतिहासिक रैली का लोगों ने स्वागत किया।भारत माता के जयघोष से मोमासर गुंजायमान हो उठा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!