Bikaner Live

अमृत महोत्सव दयानंद विद्या निकेतन श्री डूंगरगढ़ में हुआ विशेष आयोजन
soni

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर दयानंद विद्या निकेतन श्री डूंगरगढ़ में हुआ विशेष आयोजन। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
दयानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सर्वांग सुंदर व्यायाम रस्सा, मलखम्भ, आग का गोला इत्यादि कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता तोलाराम जी जाखड़, जगदीश प्रसाद मूंदड़ा चेयरमैन सेसोमू स्कूल रहे । अन्य सम्मानित अतिथियों में प्यारे लाल डूकिया मदर्स इंडिया स्कूल, जेपीएस स्कूल के संस्थापक कुंभाराम घीटाला, हनुमान सुथार , पतंजलि चिकित्सालय के संचालक रविन्द्र आर्य, पतंजलि विजिलेंस से शंकरलाल, बीकानेर के गोविंद जी महाराज, ज्ञान गंगा स्कूल के रोहताश , समाजसेवी लक्ष्मी नारायण भादू, आरएलपी नेता विवेक माचरा, कॉन्ग्रेसी नेता विमल भाटी एवं समाजसेवी तोलाराम जी मारू एवं वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि दिनेश जी ने अपने भाषण में बच्चों को नित्य माता पिता के चरण स्पर्श करने एवं माता पिता की फोटो रखने जिससे बच्चे अपने माता-पिता का स्मरण करते हुए अच्छे काम करने को प्रेरित हों । शाला संस्थापक सुभाष शास्त्री एवं शाला प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह देकर आगमन हेतु आभार प्रकट किया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर भारत माता के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!